Blogger Me Post Kaise Likhe? Step By Step Full Guide

ब्लॉग वेबसाइट बनाने के बाद दूसरा काम होता है उसपर पोस्ट पब्लिश करना। यदि आपने भी अपना ब्लॉग Blogger.Com पर बनाया है और जानना चाहते है कि Blogger Me Post Kaise Likhe? तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े।

Blogger Me Post Kaise Likhe

 

इस लेख में आपको ब्लॉगर में ब्लॉग पोस्ट लिखने की पूरी जानकारी दी जाएगी।

 

Blogger Me Post Kaise Likhe?

ब्लॉगर में पोस्ट लिखना बहुत ही सरल है। आप भी बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग में पोस्ट लिख सकते है। बस आपको कुछ नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step-1.

सबसे पहले अपने Blogger.Com पर जाए और Login करे।

 

Step-2.

उसके बाद अपने उस Blog को सेलेक्ट करे जिसमें आप Post लिखना चाहते है।

 

Step-3.

ब्लॉग सेलेक्ट करने के बाद आपको Posts के ऑप्शन पर क्लिक करना है।


 

क्लिक करते ही आपके सामने एक + का आइकन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।

 

 Step-4.

अब आपके सामने Post Editor खुल जाएगा, जैसा कि नीचे तस्वीर में दिखाया गया है और अब आप इसमें अपना ब्लॉग पोस्ट लिख सकते है।


 

इसमें आपको सबसे ऊपर दिए गए Title बॉक्स में अपने Post का टाइटल लिखना है।

इसके बाद नीचे दिए गए खाली जगह में अपना पोस्ट लिख सकते है।


Blogger Post में Text Formatting कैसे करे?

ब्लॉगर आपको पोस्ट एडिटर में बहुत सारे टूल उपलब्ध कराता है जिसके जरिए आप अपने पोस्ट को स्टाइलिश और सुंदर बना सकते है।

 



यहां हम बात कर रहे है Text Formatting की, जिससे आप अपने पोस्ट के Text के फॉर्मेट को Change कर सकते है। इसमें आपको 8 ऑप्शन दिए गए है जो कुछ इस प्रकार है-

  1. Bold - इसके जरिए आप अपने पोस्ट Text को Bold यानी मोटा कर सकते है।
  2.  Italic - इस ऑप्शन से आप अपने Text को Italic यानि कि थोड़ा तिरछा बना सकते है।
  3. Underline - इससे आप अपने पोस्ट के Text को Underline कर सकते हैं।
  4. Paragraph Formate - इससे आप अपना पैराग्राफ को अपने पसंद से सेलेक्ट कर सकते है। यहां आपको 6 ऑप्शन दिए गए है। Mejor Heading, Heading, Sub Heading, Minor Heading, Paragraph और Normal.
  5. Font Type - यहां से अपने पोस्ट के Text के Font Type चुन सकते है। जैसे - Arial, Courier, Times, Georgia इत्यादि।
  6. Font Size - इससे Text Font Size को बड़ा, छोटा या साधारण कर सकते है।
  7. Text Color - इसके जरिए  आप अपने Text के Color को बदल सकते है।
  8. Text Backgrownd Color - इस ऑप्शन के माध्यम से आप Text के पीछे का Color Change कर सकते है।

 Note: किसी भी Text, Sentence, Paragraph में किसी प्रकार का बदलाव करने के लिए उसे सेलेक्ट करे, और उस Tool के आइकन पर क्लिक करे जिसका इस्तेमाल करना चाहते है। 


Blog Post में Image Add कैसे करे?

किसी भी ब्लॉग पोस्ट को User Friendly बनाने के लिए उसमे Image को एड करना बहुत ही जरूरी होता है। आप Insert Image बटन पर क्लिक करके फोटो एड कर सकते है।

 


ब्लॉग पोस्ट में इमेज एड करने के यहां आपको चार ऑप्शन दिए गए है। जो कुछ इस तरह के है -

  1. Upload From Computer - यहां से आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल से इमेज अपलोड कर सकते हैं।
  2. Photos - यहां से आप अपने पोस्ट में अपनी गैलरी से फोटो को Upload कर सकते है।
  3. Blogger - यदि पहले से आपके blogger अकाउंट में कोई इमेज Uploaded है, तो इस ऑप्शन से आप अपने पोस्ट में Image लगा सकते है।
  4. By URL - इस ऑप्शन के जरिए आप यूआरएल के माध्यम से Photos को Add कर सकते है।

 

Blog Post में Video कैसे Add करे?

अपने ब्लॉग पोस्ट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम Video को भी Embed करते है। अपने पोस्ट में वीडियो को Add करने के लिए Insert Video आइकन पर क्लिक करे।
इसमें आपको वीडियो एड करने का भी टूल मिल जाता है। आप पोस्ट में दो तरह से वीडियो को डाल सकते है।


 

  • Upload From Computer - यदि आपके कंप्यूटर में कोई वीडियो हैं तो यहां से उसे एड किया जा सकता है।
  • YouTube - यहां से आप Youtube Channel की वीडियो को Add कर सकते है।

 

Blog Post में Link कैसे बनाए?

ब्लॉग पोस्ट को Seo फ्रेंडली बनाने के लिए उसमे Link लगाना बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आप अपने पोस्ट में लिंक बनाना चाहते है तो पहले टेक्स्ट को सेलेक्ट करे और Insert Or Edit Link पर क्लिक करे और यूआरएल को पेस्ट कर दे।

 


Blogger Me Labels Kya Hai? और उसका उपयोग क्या है?

Blogger में Labels को आप Category भी समझ सकते है। जब हम अपने ब्लॉग में अलग अलग विषयों के बारे में लिखते है तो हमें उन पोस्ट को Category By Category एड करना होता है जिससे यूजर अपनी पसंद के पोस्ट पढ़ सके।  तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि Lebels क्या है और उसका उपयोग क्या है?

 

Blogger Me Permalink क्या है?

ब्लॉग पोस्ट का URL ही उसका एड्रेस होता है जिसे पर्मलिंक भी कहा जाता है। जब भी आप कोई पोस्ट लिखे है, तो Blogger Automatic एक Permalink सेट कर देता है। लेकिन आपको पोस्ट के Seo के लिए Custom Permalink बनाना जरूरी होता है। इसमें आपको कस्टम परमालिंक बनाने का ऑप्शन मिल जाता है।


Blogger Me Description Kya Hai?

किसी भी ब्लॉग पोस्ट को गूगल में रैंक कराने के लिए डिस्क्रिप्शन का बहुत बड़ा योगदान होता है। यह सर्च रिजल्ट में पोस्ट को दिखाने में सहायक होता है। इसलिए किसी भी पोस्ट के लिए उसका एक छोटा सा डिस्क्रिप्शन लिखना जरूरी होता है। और यह ऑप्शन Blogger में दिया गया है।

इस प्रकार आप इन सभी टूल का इस्तेमाल करके Blogger में एक क्वालिटी पोस्ट लिख सकते है।

 

Conclusion:

तो दोस्तों, इस लेख में आपने जाना कि "Blogger Me Post Kaise Likhe" आशा करता हूं कि यह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी। यदि हमारा यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ हो तो इसे शेयर करना ना भूले, धन्यवाद।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?

Blogger में Contact Us Page कैसे बनाए? 2024 - पूरी जानकारी