Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?
Google Search Console Kya Hai?
Google Search Console एक निशुल्क Tool है, जिसे गूगल द्वारा बनाया गया है। इसे Web Master Tool भी कहा जाता है।
किसी भी वेबसाइट को गूगल में Index कराने के लिए गूगल सर्च कंसोल में Submit करना होता है।
इसके इस्तेमाल से हम अपनी वेबसाइट और आने वाले Users के बारे में पता लगा सकते है। जैसे वेबसाइट पर Total Impressions, Total Click कितना है, Average CTR और Average Position क्या है और कितने Post, Pages गूगल में इंडेक्स हो चुके है इत्यादि।
यह भी पढ़े:
वेब होस्टिंग क्या है और कहां से खरीदे?
Google Search Console Kaise Use Kare?
गूगल सर्च कंसोल के इस्तेमाल से आप अपनी वेबसाइट की सर्च रिजल्ट में सुधार ला सकते है। यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते है जिसका उपयोग करके वेबसाइट को टॉप में लाया जा सकता है। चलिए मै आपको हर एक ऑप्शन के बारे में पूरी डिटेल में बताने की कोशिश करूंगा।
सबसे पहले जानते है कि गूगल सर्च कंसोल में वेबसाइट या ब्लॉग को कैसे Verify करते है?
Website Ko Google Search Console Me Add Kaise Kare?
- सबसे पहले Google Search Console की वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप अपनी ईमेल आई डी से Login करे।
- उसके बाद Add Property के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी वेबसाइट के URL पेस्ट करे और Contineu बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने वेबसाइट को Verify करने के कई ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन मै आपको HTML Tag को Copy करने की सलाह दूंगा क्यों कि यह एक सरल Process होता है।
- HTML Tag कोड को कॉपी करने के बाद आप अपनी वेबसाइट के HTML Code Editor को Open करे।
- वहां आपको <Head> के नीचे कॉपी किए कोड को पेस्ट कर देना है।
- उसके बाद Google Search Console में Verify बटन पर क्लिक करे।
इस प्रकार आपकी वेबसाइट का Verification Complete हो जाएगा और गूगल सर्च कंसोल में Website सबमिट हो जाएगी।
Performance
Performance गूगल सर्च कंसोल का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट होता हैं। जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी वेबसाइट की बहुत सारी चीज़ें देख सकते है जो नीचे दर्शाया गया है।
- Total Clicks - इस ऑप्शन से आप अपने वेबसाइट पर कुल Clicks का विवरण देख सकते हैं। यदि सीधे शब्दो में कहे तो वेबसाइट पर कितने यूजर आए।
- Total Impressions - इससे यह पता लगाया जा सकता है कि आपकी वेबसाइट को गूगल सर्च इंजिन में कितनी बार दिखाया गया।
- Average CTR - CTR का फूल फॉर्म Click Thru Rate होता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करके एवरेज CTR देख सकते है।
- Average Position - इससे यह जाना जा सकता है कि कौन से पोस्ट गूगल के किस पोजिशन पर है।
इसके अलावा इसमें और भी जानकारी प्राप्त कर सकते है जैसे -
- Query - गूगल में यूजर किस तरह की क्वेरी सर्च कर रहा है।
- Pages - आपकी वेबसाइट के किस पेज पर कितने Clicks, Impressions, Ctr है और क्या Position है, देखा जा सकता है।
- Countries - यूजर किस किस कंट्री से आए है आपकी वेबसाइट पर।
- Devices - कौन कौन से devices में आपकी वेबसाइट को खोला गया।
- Search Appearance - वेबसाइट का Search Appearance क्या है।
- Dates - किस तारिक को कौन से पेज पर कितने विजिटर आए।
URL inspection
इस ऑप्शन के जरिए आप अपनी वेबसाइट के किसी भी URL को पेस्ट करके पता लगा सकते है कि गूगल में इंडेक्स हुआ है या नहीं। या आप उसे Indexing के लिए Google को रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
Coverage
इसके जरिए पता लगा सकते है कि गूगल ने कौन से Pages को इंडेक्स किया है, किसे इंडेक्स नहीं किया और क्यों? यह सारी जानकारी इस ऑप्शन के जरिए आप जान सकते है।
- Error - इसमें आप उन Pages के बारे में पता लगा सकते है जिसे गूगल ने किसी Error की वजह से इंडेक्स नहीं किया है।
- Valid With Warning - इसके जरिए आपको यह पता चलता है कि वो Pages जिन्हे गूगल ने Index किया है मगर उसमें कुछ Error या Warning है।
- Valid - यहां से आपको उन Pages को दिखाया जाता है जिसमें किसी प्रकार का कोई भी Error नहीं मिला है, वह बिना किसी परेशानी के गूगल में Index है।
- Excluded - इस ऑप्शन में उन Pages को शो कराया जाता है जिसे Google में अपनी मर्जी से Index नहीं किए। इसमें कोई Error नहीं है। यह intentionally Exclude किए जाते है।
Sitemaps
Add a new Sitemap पर क्लिक करके आप अपनी वेबसाइट के लिए Sitemap एड कर सकते है। जिससे आप की वेबसाइट गूगल में जल्दी से जल्दी Index हो जाती है।
Removals
हमारी वेबसाइट पर बहुत सारे Duplicate Links, Broken Links होते है, जो वेबसाइट की रैंकिंग के लिए अच्छे नहीं होते। इस प्रकार के links को Google Search Engine से हटाने के लिए हम Removal पर क्लिक करके गूगल को Request भेज सकते है।
Mobile Usability
आज के समय में मोबाइल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ज्यादातर लोग Mobile में ही वेबसाइट को Open करते है। यहां गूगल सर्च कंसोल में Mobile Usability एक बहुत ही अच्छा फीचर्स है जिससे आप पता लगा सकते है कि आपके कितने Pages Mobile Friendly है।
Security and Manual Action
Manual Action - जब गूगल आपकी वेबसाइट को किसी कारणवश penalized करता है तो इस ऑप्शन के माध्यम से देख सकते है।
Security Issues - यदि आपकी वेबसाइट पर किसी प्रकार का कोई भी Security Issues होता है तो इस ऑप्शन से आप पता लगा सकते है।
Legacy Tools and reports
International Targeting - यदि आप किसी कंट्री को टारगेट करना चाहे तो इस ऑप्शन के माध्यम से कर सकते है।
Messages - अपनी वेबसाइट के जुड़ा गूगल द्वारा भेजे गए मैसेज को पढ़ सकते है।
Links
इस ऑप्शन से आप अपनी वेबसाइट के Links की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिन्हे नीचे बताया गया है।
- External Links - किसी दूसरे वेबसाइट या वेब पेज के Link को External Links कहते है।
- Top Linking Sites - आपको किन किन Sites से बैकलिंक मिला है, उस सभी वेबसाइट की सूची दिखाया जाता है।
- Internal Links - यह आपकी वेबसाइट के ही दूसरे Web Pages के लिंक होते है जिन्हे Internal Links कहा जाता है।
Settings
यह ऑप्शन पूरी तरह से वेबसाइट के ओनर पर निर्भर रहता है। वह जैसे चाहे गूगल सर्च कंसोल की Settings कर सकता है यदि कोई बदलाव करना चाहे तो कर सकता है। इसमें वेबसाइट के ओनर का पूरा विवरण होता है।
Google Search Console को इस्तेमाल करने के फायदे
- आप अपनी वेबसाइट के Pages, Indexing और Error को देख सकते है।
- आप किसी भी देश को टारगेट कर सकते है। यदि आपकी वेबसाइट हिंदी में है तो आप India को Target कर सकते है।
- आप अपनी वेबसाइट के Backlinks को देख सकते है।
- अपनी वेबसाइट का Sitemap सबमिट कर सकते है।
- गूगल को किसी भी Page को इंडेक्स कराने के लिए रिक्वेस्ट Send कर सकते है।
इसे भी जरूर पढ़े:
Conclusion:
दोस्तों आज आपने जाना कि "Google Search Console Kya Hai?" और इसका इस्तेमाल कैसे करे? साथ में इसके फायदे के बारे में भी बताया गया। यदि हमारा यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरुर करें, धन्यवाद।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें