Keyword Kya Hai? और Keyword Research Kaise Kare?
बहुत सारे नए ब्लॉगर को नहीं पता होता कि Keyword Kya Hai? और Keyword Research Kaise Kare? यदि आप भी इस प्रकार की जानकारी की तलाश में है, तो आज की ये पोस्ट आपको जरुर पड़नी चाहिए , क्यों कि मै यहां आपको Keyword Research के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं।
किसी भी ब्लॉग पोस्ट को Rank होने में Keyword का बहुत बड़ा रोल होता है, यदि आप बिना कीवर्ड रिसर्च किए आर्टिकल लिखते है, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे है।
क्यों कि किसी भी Keyword पर ब्लॉग पोस्ट लिखने से आपका ब्लॉग पोस्ट रैंक नहीं कर सकता, और जब गूगल में पोस्ट रैंक ही ना करे, तो फिर ट्रैफिक आने का कोई चांस ही नहीं है।
आपको देखना होगा कि आप किस Keyword को टारगेट करेंगे, जिससे आपको जल्दी से जल्दी Ranking मिल सके।
Keyword Reseach कैसे करे? ये जानने से पहले आपको ये जानना बहुत जरूरी है, कि Keyword क्या होता है या किसे कहते है।
जाने स्विफ्ट कोड क्या होता है?
Keyword Kya Hai?
Keyword शब्द दो शब्दो के मेल से बना है, Key + Word. Key का मतलब चाभी होता है और Word का मतलब शब्द होता है।
जिस प्रकार किसी भी ताले को खोलने के लिए चाभी की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार किसी भी Search Engine के द्वारा Content या वेबसाइट तक पहुंचने के लिए Keywords की जरूरत होती है।
एक ही Word को बहुत सारे जगहों पर बार बार सर्च किए जाने पर वह वर्ड एक कीवर्ड बन जाता है।
अब आप समझ ही गए होंगे कि Keyword किसे कहा जाता है। चलिए अब जानते है, कि कीवर्ड कितने प्रकार के होते हैं।
कीवर्ड कितने प्रकार के होते हैं? Types Of Keywords
बहुत सारे लोग जानना चाहते है, कि ये कीवर्ड कितने प्रकार के होते हैं। यहां मै आपको Keyword Types के बारे में बताने जा रहा हूं।
Keyword मुख्यत: दो प्रकार के होते है।
1.Shorttail Keywords - इसके नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते है, कि यह बहुत ही छोटे Keyword होते है। ऐसे तो इस प्रकार के Keywords का Search Volume बहुत ज्यादा होता है, लेकिन इसका कॉम्पटीशन भी बहुत ज्यादा होता है। ऐसे कीवर्ड पर Ranking पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
2.Longtail Keywords - इसका भी आप नाम से ही पता लगा सकते है कि इसका मतलब क्या होता है। यह कीवर्ड थोड़े बड़े होते है, लगभग 3 words या उससे ज्यादा। जैसे How To Make Money. इस तरह के कीवर्ड का Search वॉल्यूम थोड़ा कम होता है लेकिन इसका कॉम्पटीशन भी बहुत कम होता है। इन Keywords पर बहुत जल्दी Ranking मिल सकती है।
Keyword Research Kya Hai?
कीवर्ड रिसर्च एक ऐसा प्रक्रिया है, जिससे यह पता लगाया जाता हैं, कि किस Keyword पर आर्टिकल लिखने से अच्छा होगा। इसमें कीवर्ड की Searches, कॉम्पटीशन और CPC देखा जाता है।
कीवर्ड रिसर्च से अपने ब्लॉग के आर्टिकल को ऑप्टिमाइज़ किया जाता है, जिससे बहुत सारे ट्रैफिक Increase होने की संभावना बढ़ जाती है। और ब्लॉग वेबसाइट को रैंकिंग मिलने में मदद होती है।
अब मै आपको कीवर्ड रिसर्च कैसे करे के बारे में बताने जा रहा हूं।
Keyword Research Kaise Kare?
कीवर्ड रिसर्च करना, यह ब्लॉगर का सबसे पहला काम होता है। यदि आप ब्लॉग पोस्ट लिखने से पहले Keyword Research कर लेते है, तो समझिए कि आपका 50% काम हो गया है।
मै यहां आपको कीवर्ड रिसर्च करने के बारे में Step By Step बताऊंगा।
कीवर्ड रिसर्च करने में इन सभी चिजो पर ध्यान देना आवश्यक होता है।
Search Volume - किसी भी कीवर्ड का Search वॉल्यूम देखना जरूरी होता है, कि उसका Monthly Searches कितना है। क्युकी जितना ज्यादा सर्च उतना ज्यादा ट्रैफिक।
आपको हमेशा उन Keywords को टारगेट करना चाहिए जिसका Search Volume High यानी ज्यादा हो।
Competition - किसी भी कीवर्ड पर ब्लॉग पोस्ट लिखने से पहले आपको उसका कॉम्पटीशन जानना भी जरूरी है। क्यों कि उन कीवर्ड पर आप कभी भी रैंक नहीं कर सकते जिनका कॉम्पटीशन ज्यादा हो।
यदि आपका अभी नया ब्लॉग है, तो आपको Low Competition वाले कीवर्ड पर आर्टिकल लिखने चाहिए। जिससे आपका ब्लॉग बहुत जल्दी Grow करेगा।
CPC - Cpc का मतलब होता है - Cost Per Click. कीवर्ड ढूंढ़ते समय आपके cpc भी देखना जरूरी होता है। आपको High Cpc वाले Keyword पर भी काम करना चाहिए।
Longtail Keyword - आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए Longtail Keywords को चुने। क्यों कि इसमें कॉम्पटीशन बहुत कम होता है जिससे रैंकिंग बहुत जल्दी मिलती हैं।
Releted Keywords - अपने ब्लॉग पोस्ट में किसी एक Main कीवर्ड को टारगेट किया जाता है। लेकिन उसके कुछ Releted Keywords को भी ढूंढ़ना जरूरी होता है। आप कम से कम पांच Keywords ऐसे निकाले जो आपके Focus कीवर्ड से मिलते - जुलते हो।
चलिए अब मै आपको कुछ बेहतरीन Keyword Research Tools के बारे में बता रहा हूं, जिसमें कुछ Paid और कुछ बिल्कुल Free है, जिनके इस्तेमाल से आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए सबसे Best Keywords Find कर सकते हैं।
Best Keyword Research Tools
Google Keyword Planner- यह गूगल का एक फ्री टूल हैं, जिससे आप बहुत अच्छे अच्छे keywords अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए निकाल सकते है, इसके इस्तेमाल से आप बड़ी आसानी से किसी भी कीवर्ड का Search Volume, CPC और Competition चेक कर सकते है।
Google Trends - यह भी गूगल का ही एक निशुल्क टूल है। इसके इस्तेमाल से आप किसी भी Trending Topic का पता लगा सकते है। आप बड़ी आसानी से उन Keywords के बारे में जान सकते है, जो कि वर्तमान में सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे है।
Ubersuggest - यह Nail Patel का Tool है, जिसे बहुत सारे ब्लॉगर कीवर्ड ढूंढने के लिए इस्तेमाल करते है। इसे आप फ्री में भी Use करके अपने लिए बेहतरीन Keywords निकाल सकते है। यह टूल भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
Ahrefs - यह एक प्रीमियम टूल है, जिसका इस्तेमाल बड़े बड़े ब्लॉगर करते है। इसमें आपको ऐसे बहुत सारे Features मिल जाते है, जो कि Free Tools में नहीं मिलते। इसके इस्तेमाल से आप अपने कंपटीटर के बारे में भी बहुत कुछ जान सकते है।
SEMrush - यह भी एक प्रीमियम टूल है। यदि आप कुछ पैसे इन्वेस्ट कर सके तो यह टूल आपके लिए बेस्ट है, जिससे आप अपने लिए अच्छे Keyword ढूंढ़ सकते है और इसके बहुत सारे features के भी लाभ उठा सकते है।
Keyword Research Benefits
- कीवर्ड रिसर्च से ब्लॉग पोस्ट लिखने का Idea मिल जाता है।
- कीवर्ड रिसर्च से ब्लॉग पोस्ट को बेहतर तरीके से Seo ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है।
- ब्लॉग पोस्ट को किसी भी Search Engine में Ranking मिलने की संभावना बढ़ जाता हैं।
- कीवर्ड रिसर्च करने से किसी भी Main कीवर्ड को टारगेट करके उस रैंक कराया जा सकता है।
- कीवर्ड रिसर्च से किसी भी Keyword का कॉम्पटीशन, Cpc और Search वॉल्यूम का पता लगाया जा सकता है।
तो दोस्तो, आज मैंने आपको बताया कि Keyword Kya Hai? और Keyword Research Kaise Kare? उम्मीद करता हूं कि ये पोस्ट आपको कीवर्ड रिसर्च करने में काफी मदद करेगी। यदि आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तो को शेयर करना ना भूले। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें