इंटरनेट क्या है (What Is Internet In Hindi) इसके फायदे और नुकसान क्या है?
आज के इस दौर में इंटरनेट का इस्तेमाल सभी लोग कर रहे है, इंटरनेट आज एक जरूरत बन चुकी है, लेकिन क्या आपको पता है - इंटरनेट क्या है (What Is Internet In Hindi). इंटरनेट की शुरुवात कब हुई थी, इंटरनेट का आविष्कार किसने किया था?, इंटरनेट के फायदे और नुकसान क्या है?
यदि आप इन सभी सवालों के जवाब जानने के इक्षुक है, तो इस पोस्ट को जरूर पढ़िए। यहां आपको इंटरनेट से जुड़ी हर एक जानकारी डी जाएगी।
इंटरनेट क्या है? (What Is Internet In Hindi)
इंटरनेट Information Technology की सबसे आधुनिक प्रणाली है। यह एक बहुत बड़ा Global Network है। जहां पर विश्व स्तरीय के लाखो कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़े हुए है। यह सर्वर के माध्यम से एक कंप्यूटर को दूसरे से जोड़ता है और सूचनाओं का आदान प्रदान करता है।
Internet का Full Form क्या होता है?
Internet का Full Form - Interconnected Network होता है। जो कि Web Server Worldwide का सबसे बड़ा Network हैं।
Internet को हिंदी में क्या कहते हैं?
Internet एक इंग्लिश Word है, इसे हिंदी में अंतरजाल कहा जाता है।
इंटरनेट का आविष्कार किसने किया?
इंटरनेट को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बनाया, इसे बनाने में बहुत सारे लोगों का योगदान रहा है, इंटरनेट की खोज बहुत सारे वैज्ञानिक और इंजिनियर की मदद से हुआ है।
इंटरनेट की शुरुवात कब हुई थी?
इंटरनेट को 1 जनवरी 1983 को शुरू किया गया था।
भारत में इंटरनेट कब शुरू हुआ?
भारत में 14 अगस्त 1995 में इंटरनेट सर्विस को Publicly उपलब्ध कराया गया था। जिसे VSNL (विदेश संचार निगम लिमिटेड) के द्वारा चालू किया गया था।
इंटरनेट का इतिहास
1969 में ARPANET नामक एक Network बनाया गया, जो कि उस समय मात्र चार Computers को जोड़ कर बनाया गया था।
1972 में इससे जुड़ने वाले कम्प्यूटरों की संख्या 4 से बढ़कर लगभग 38 हो चुकी थी।
1973 में इंग्लैंड और नार्वे में इसका विस्तार हो गया था।
1974 में सामान्य लोगो के लिए Arpanet को प्रयोग में लाया गया, जिसे टेलनेट के नाम से जाना गया।
1982 इंटरनेट के लिए कुछ सामान्य नियम बनाए गए, जिसे प्रोटोकॉल कहा जाता है।
1990 में Arpanet को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया और Network Of Network के रूप में Internet बन गया।
इस समय इंटरनेट से करोड़ों कंप्यूटर्स एक दूसरे से कनेक्टेड है। भारत में VSNL इंटरनेट के लिए नेटवर्क सेवाएं आदान प्रदान करती है।
इंटरनेट के फायदे क्या हैं?
- इंटरनेट के इस्तेमाल से हम विभिन्न प्रकार की Online सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
- सोशल मीडिया से जुड़ कर अपने दोस्तो, रिस्तेदारो और परिवार के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है, और किसी प्रकार का Massege, Photo और video भेजा जा सकता है।
- बिजली का बिल, पानी का बिल, गैस बुकिंग, टिकट बुकिंग, ऑनलाइन Sopping, मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज इत्यादि अपने मोबाइल फोन से भी किया जा सकता है।
- अपनी जरूरी दस्तावेज जैसे Pan कार्ड, आधार कार्ड, रासन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- देश विदेशो में हो रहे, खेल, समाचार, मनोरंजन की वीडियो को देखा जा सकता है।
- ऑनलाइन किसी भी प्रकार के Job फार्म को भरा जा सकता है।
- किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है।
- इंटरनेट से Online पढ़ाई भी की जा सकती हैं।
- अपने बिजनेस, प्रोडक्ट को ऑनलाइन प्रोमोट, सेल किया जा सकता है।
- मनोरंजन करने के लिए यूट्यूब, या Short Video App (TikTok) इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
Internet के नुकसान क्या है?
समय की बर्बादी - इंटरनेट चलाते चलाते, आपके कैसे घंटो निकल जाते है, इसका पता ही नहीं चलता। जो समय अपने दोस्तो के साथ या किसी काम में देने चाहिए वो आजकल इंटरनेट पर लोग बिताते है।
Not Free - इंटरनेट आज के दौर में सबका जरूरत बन चुका है, लेकिन इस फ्री में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसे Use करने के लिए आपको कुछ पैसे इन्वेस्ट करने होंगे, तभी आप इंटरनेट का मजा के पाएंगे।
साइबर खतरा - इंटरनेट का इस्तेमाल से जितना लाभ हैं उतना हानि भी है, हमारे बहुत सारे जरूरी Documents इंटरनेट पर स्टोर रहते है, जब हम ऑनलाइन कुछ खरीदारी करते है, तो हम अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड इत्यादि का नंबर डालते है, ऐसे में हमें बहुत प्रकार का डर लगा रहता है, कि यदि यह दस्तावेज यदि hecker को पता चल जाए, तो वह उसका दुरुप्रयोग भी कर सकता है।
Fack Information - इंटरनेट पर बहुत सारी इंफॉर्मेशन अच्छी है, जो हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन कुछ लोग इंटरनेट को दूषित कर रहे है, किसी भी प्रकार की Fack News, वीडियो इत्यादि शेयर कर रहे है। जो कि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दोस्तो, आज के इस आर्टिकल में आपको इंटरनेट की पूरी जानकारी दी गई। आशा करता है को आज का हमारा यह लेख
इंटरनेट क्या है (What Is Internet In Hindi) आपको पसंद आया होगा, यदि ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि यह Information और लोगो तक पहुंच सके। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें