ब्लॉग क्या होता है? और ब्लॉग कैसे बनाए
क्या आप जानते है कि ब्लॉग क्या होता है?, ब्लॉग कितने प्रकार के होते हैं? और ब्लॉग कैसे बनाए?
यदि आप नहीं जानते ब्लॉग के बारे में, और जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को आप जरूर पढ़े। यहां आपको ब्लॉग से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
Blog क्या होता है? What Is Blog In Hindi
ब्लॉग एक प्रकार की वेबसाइट है। जिसे आप डिजिटल डायरी भी कह सकते है। जहां पर लोग अपने, अनुभव, जानकारी और विचारो को Text, Image व Video के माध्यम से शेयर करते है। ब्लॉग के माध्यम से दुनिया भर के लोगों से जुड़ा जा सकता है। यह आधुनिक युग के लिए बहुत बढ़िया साधन है, किसी जानकारी, अनुभव देने और प्राप्त करने का।
ब्लॉगर में Contact Us पेज कैसे बनाए?
ब्लॉग कितने प्रकार के होते है?
ब्लॉग मुख्यत: पांच प्रकार के होते हैं। जो कि नीचे आपको बताया गया है।
Persnal Blog - जिसमें कोई व्यक्ति अपनी निजी जीवन, अनुभव, की जानकारी शेयर करता है, उसे Persnal Blog कहते है।
Niche Blog - इसमें ब्लॉगर किसी एक विषय पर ब्लॉग पोस्ट लिखता है, उसे Niche Blog कहा जाता है। जैसे - क्रिकेट।
Micro Blog - ऐसे ब्लॉग पर बहुत ही कम words में पोस्ट लिखा जाता है, उसे Microniche Blog कहते है। जैसे - Twitter और फेसबुक।
Corporate Blog - इस ब्लॉग में बिजनेस को प्रोमोट करने या प्रोडक्ट सेल करने के उद्देश्य से ब्लॉग लिखा जाता है, इसे Corporate Blog कहा जाता है।
Affiliate Blog - इस प्रकार के ब्लॉग में किसी प्रोडक्ट के बारे में लिखा जाता है, Affiliate Blog कहलाता है।
Blogger किसे कहते है?
जो हर दिन अपने ब्लॉग पर नया पोस्ट पब्लिश करता है, अपने User से हमेशा जुड़ा रहता है, और अपने ब्लॉग को हमेशा अपडेटेड रखता हो, उसे हम ब्लॉगर कहते है।
Blog बनाने के लिए क्या चाहिए?
ब्लॉग बनाने से पहले आपको ये जान लेना जरूरी है, कि ब्लॉग बनाने के लिए कौन कौन सी चीज़े होनी आवश्यक है।
ब्लॉग बनाने के लिए आपके पास तीन चीजो को होना जरूरी है।
- कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन
- बढ़िया इन्टरनेट कनेक्शन
- किसी भी विषय की जानकारी
अगर आपके पास ये सारी चीज़े उपलब्ध है, तो अब आप अपना ब्लॉग आसानी से बना सकते है।
Blog किस टॉपिक पर बनाए?
ब्लॉग बनाने से पहले आपको समझना जरूरी होता है, कि ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाए? आपको जिस भी विषय में रुचि और जानकारी ज्यादा हो, जिसके ऊपर आप लंबे समय तक आर्टिकल लिख सके। उसी टॉपिक पर आपको अपना ब्लॉग बनाना चाहिए।
Blog किस पर बनाए?
ब्लॉग दो तरह से बनाया जाता है। पहला Free और दूसरा Paid
यदि आप ब्लॉगिंग के फील्ड में बिल्कुल नए है, और आप पैसे इन्वेस्ट नहीं करना चाहते तो आपको Free ब्लॉग बनाना चाहिए।
लेकिन आपको यदि Seo और Keyword research की जानकारी है, और आप अगर कुछ पैसे खर्च कर सकते है, तो आप Paid इस्तेमाल करना चाहिए।
ऐसे तो इंटरनेट पर बहुत सारे प्लेटफार्म उपलब्ध है, जहां आप अपना ब्लॉग बना सकते है। लेकिन ब्लॉग बनाने के मुख्यत: दो प्लेटफॉर्म ऐसे है, जो कि बहुत ही पॉपुलर है।
Blogger.com और Wordpress.
Blogger क्या है?
Blogger
एक Google का एक Free सर्विस है। जहां आप फ्री में अपना ब्लॉग बना सकते
है। यहां आपको किसी प्रकार का कोई भी Invest नहीं करना होता है। इसमें आपको
Blogger.com फ्री में Domain और होस्टिंग Provide कराता है।
Wordpress क्या है?
Wordpress एक Paid वर्जन है। जहां ब्लॉग बनाने के लिए आपको कुछ पैसे इन्वेस्ट करने पड़ते है। यदि आप वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग बनाना चाहते है, तो आपको अपना एक Custom Domain और Hosting खरीदना पड़ेगा। तभी आप वर्डप्रेस पर ब्लॉग बना पाएंगे। ऐसे वर्डप्रेस में आपको बहुत सारे Features मिल जाता है। जिससे एक प्रोफेसनल ब्लॉग बनाया जा सकता है।
ब्लॉग कैसे बनाए?
Blogger पर ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान काम है। आप यहां बिना डोमेन नाम और होस्टिंग खरीदे, बिल्कुल फ्री में ब्लॉग बना सकते है। ब्लॉग बनाने के लिए नीचे बताए हुए स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले आप Blogger.com की वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आप अपने Gmail ID और Password डालकर SignIn करे।
- Signin करने के बाद Create Your Blog बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक Popup खुलेगा। जिसमें आपको अपने ब्लॉग का Title लिखना है।
- आप अपने Niche के हिसाब से अपने ब्लॉग का टाइटल रखे जैसे मेरे ब्लॉग का नाम Blog Post Hindi Me रखा। ब्लॉग का नाम लिखने के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अब आपको अपने ब्लॉग का Address लिखना है। जैसे Blogposthindime.blogspot.com.
- सके बाद आपको अपने पसंद का Theme सेलेक्ट करना है। यहां आपको Blogger की तरफ से बहुत सारे थीम मिल जाते है, जो कि बिल्कुल फ्री है। Template select करे और Apply पर क्लिक करे।
अब आप Blogger पर ब्लॉग बन चुका है। अब आपको अपने Blogger ब्लॉग की Settings करनी है। चलिए जानते है सेटिंग्स के बारे में
Blogger Blog की Settings कैसे करे?
ब्लॉग बनाने के बाद ब्लॉग की Settings करना बहुत जरूरी होता है। जिससे आपका ब्लॉग Google Search में दिखाई दे।
यहां मै आपको Step By Step वो सभी जरूरी सेटिंग्स बता रहा हूं, जो Blogger ब्लॉग के लिए जरूरी है।
- सबसे पहले अपने Blogger के Dashbord में जाए।
- इसके बाद उस ब्लॉग को सेलेक्ट करे, जिसकी सेटिंग्स आप करना चाहते है।
- उसके बाद Settings के सेक्शन पर क्लिक करे।
अब आपके सामने Blogger Settings का पेज ओपन हो जाएगा।
Basic :-
Title - यहां आपको अपने Blog का टाइटल लिखना है, जैसे Blog Post Hindi Me.
Description - इसमें आप अपने ब्लॉग का एक अच्छा सा डिस्क्रिप्शन लिखे। जिसकी लेंथ लगभग 150 Words तक होनी चाहिए। इसमें उन सभी Keywords को एड करे, जो आपके ब्लॉग से संबंधित है।
Blog language - आपका ब्लॉग किस भाषा में है, उसे सेलेक्ट करे।
Adult content - इसे आप Desable ही रहने दे, तो बेहतर होगा।
Google Analytics property ID - अब यहां पर आपको अपनी Google Analytics ID को Add करना है,जिससे आपकी वेबसाइट पर आ रहे ट्रैफिक को देखा जा सके।
Privacy :-
Visible to search engines - इसे Enable ही रहने दे, जिससे आपका ब्लॉग सर्च इंजन में दिखाई दे सके।
Publishing :-
Blog address - यहां पर आपका URL (ब्लॉग एड्रेस) Automatic एड है, इसे ऐसे ही रहने दे।
Custom domain - यदि आपने अपना कस्टम डोमेन Buy कर रखा है, तो उसे यहां से Add कर सकते है।
HTTPS :-
HTTPS redirect - यह एक SSL सर्टिफिकेट है, जो कि आपके ब्लॉग को Secure होने का संकेत देता है। ये Blogger की तरफ से फ्री में मिलता है। इसे Enable ही रहने दे।
Permissions :-
Blog admins and authors - यहां से आप admins और authors का नाम एड कर सकते है।
Pending author invites - इसमें आप अपने Pending Author को invites कर सकते है।
Invite more authors - Email के द्वारा और किसी ऑथर को invite कर सकते है।
Reader access - इसमें आप Public सेलेक्ट करे।
Posts :-
Max posts shown on main page - आप अपने Main पेज पर कितने पोस्ट दिखाना चाहते है, वो नंबर लिखे। ऐसे 7 सेलेक्ट रहता है, आप चाहे तो बढ़ा या कम कर सकते है।
अब आपके ब्लॉगर ब्लॉग की Basic Settings हो चुकी है।
दोस्तो, आज इस पोस्ट में आपको बताया गया कि ब्लॉग क्या होता है?, ब्लॉग कितने प्रकार के होते हैं? और ब्लॉग कैसे बनाए?
उम्मीद करता हूं कि ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा। यदि आपका कोई सवाल य सुझाव हो तो हमे जरूर बताए, और इस पोस्ट को Social mediya पर जरूर शेयर करे।धन्यवाद।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें