Google Question Hub Kya Hai In Hindi

नमस्कार दोस्तो, आज के इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि Google Question Hub Kya Hai? Google Question Hub Par Account Kaise Banaye? और Google Question Hub Kaise Use Kare?

यदि आप Google Question Hub के बारे में जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े। यहां आपको Google Question Hub की पूरी जानकारी दी जाएगी। 

 


Google Question Hub Kya Hai In Hindi

Google Question Hub एक फ्री Tool है, जिसे गूगल ने खास Content राइटर और Blogger के लिए बनाया है। इस Tool से आप पता लगा सकते है कि User किन किन सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। जो कि किसी भी Search इंजिन में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में आप उन सभी सवालों के ऊपर एक आर्टिकल लिख सकते है। जिससे आपके ब्लॉग बहुत जल्दी रैंक होने के चांस बढ़ जाता है।

यदि आप एक ब्लॉगर है, तो Google Question Hub Tool आपके लिए एक Best प्लेटफार्म है। जहां से आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए टॉपिक ढूंढ़ सकते है और यूजर के पूछे गए सवालों के जवाब देकर अपने ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक भी ला सकते हैं।

अब दोस्तो, आपको पता चल गया होगा कि  Google Question Hub क्या है? चलिए अब जानते है, कि Google Question Hub पर अपना अकाउंट कैसे बना सकते है।

 जाने ब्लॉग कैसे बनाए 2024

Google Question Hub Par Account Kaise Banaye?

Google Question Hub बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन इसमें आपको अकाउंट बनाने के लिए दो चीजों की आवश्यकता होगी। पहला आपके पास अपना एक Gmail Account होना चाहिए और दूसरा आपके पास एक ब्लॉग या वेबसाइट होनी चाहिए। तभी आप गूगल क्वेश्चन हब में अपना Account Create कर सकते है।

यदि आपके पास ये दोनों चीजे उपलब्ध है, तो अब आप Google Question Hub पर अपना Account बना सकते है।

Google Question Hub पर अपना अकाउंट बनाने के लिए नीचे बताए गए Steps को Follow करे।

  • सबसे पहले Google Question Hub की वेबसाइट पर जाएं।


 

  • वेबसाइट के होमपेज पर जाने के बाद ऊपर दिए SignUp बटन पर क्लिक करे।

 

  • उसके बाद आप अपने Gmail अकाउंट से login करे।

 



  • अब आपको Account Permission को Allow करना है।

 

  • इसके बाद अब आपका Google Question Hub में अकाउंट बन जाएगा।

 



  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी वेबसाइट को Verify करना है।

 


  • वेबसाइट Verified होने के बाद आपको अपनी भाषा और Country सेलेक्ट करना है।

 



  • अब आप Add Question पर क्लिक करके  अपनी Category या सवाल को जोड़ सकते है, उसके बाद Done बटन पर क्लिक करे।

 


  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके Category से जुड़े यूजर के द्वारा पूछे गए सवाल show होंगे।
  •  आप चाहे तो उनके सवालों का जवाब दे सकते है और Ask Question पर क्लिक करके सवाल भी पूछ सकते हैं।
  • इस तरह आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए नए नए आइडिया ढूंढ़ सकते है। और उन पर आर्टिकल लिखकर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक Increase कर सकते है।

 

Google Question Hub के फायदे

Google Question Hub एक  नया और फ्री टूल है, यह ब्लॉगर के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है।

गूगल क्वेश्चन हब के बहुत सारे फायदे है, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

  1. सबसे पहला फायदा तो यह है कि इसे कोई भी ब्लॉगर बिना पैसे खर्च किए बिल्कुल निशुल्क इस्तेमाल कर सकता हैं।
  2. इसे बड़ी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  3. इसके इस्तेमाल से ब्लॉगर अपने ब्लॉग पोस्ट को लिखने के लिए नया टॉपिक, आइडिया ढूंढ़ सकता है, और उसपर आर्टिकल लिख सकता है।
  4. Google Question Hub पर यूजर के द्वारा पूछे गए सवालों पर आप ब्लॉग पोस्ट लिखकर Google के फर्स्ट पेज पर Ranking पा सकते है।
  5. User के सवालों  का जवाब देकर आप अपने ब्लॉग वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ा सकते है।


 इसे भी पढ़े: Keyword Research कैसे करे?

 

दोस्तो, आज के इस पोस्ट मै आपको बताया गया कि Google Question Hub kya Hai? उम्मीद करता हूं कि इस पोस्ट में आपको Question Hub की सारी जानकारी मिल गई होंगी।

यदि अभी भी आपका कोई सवाल य सुझाव हो तो आप हमें कॉमेंट के जरिए पूछ सकते है। और यदि हमारा ये पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो को जरूर शेयर करे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लॉग क्या होता है? और ब्लॉग कैसे बनाए

Facebook In Hindi फेसबुक से पैसे कैसे कमाएं?