Google Forms Kya Hai? और कैसे बनाए?
Google Forms Kya Hai? (What Is Google Forms In Hindi)
Google Forms गूगल का ही एक फ्री सर्विस है जिसके इस्तेमाल से हम बहुत प्रकार के ऑनलाइन Forms Create कर सकते है जैसे - Online Servey Form, Online Review Form, Contact Form, Bio Data Form, Online Upload Form, Online Job Form इत्यादि। इस प्रकार के फार्म User के डाटा को Collect करने के उद्देश्य से किया जाता है।
गूगल फॉर्म Google Drive के भीतर में होता है। गूगल ड्राइव भी एक गूगल का ही निशुल्क Cloud based Storage Service है जिसका इस्तेमाल Online Files को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
Features Of Google Forms In Hindi
गूगल फॉर्म का उपयोग बिल्कुल निशुल्क है। इससे विभिन्न प्रकार के फार्म बनाए जा सकते है और उसे अपने पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी कर सकते है। इसमें बहुत सारी थीम उपलब्ध है जिसके प्रयोग से Forms को Atractive बना सकते है। गूगल फॉर्म में Data Validation Tool की मदद से आप जिस तरह के डाटा इकठ्ठा करना चाहते है उसको सेट कर सकते है।
Google Forms Kaise Banaye? (How To Create Google Form In Hindi)
Google Forms Create करने के लिए आपके पास एक Gmail ID का होना अनिवार्य है।
सबसे पहले आप Google Drive को Open करे।
उसके बाद अपना Email ID और Password डालकर Login करे।
Google Drive में लॉगिन होने के बाद आप डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे।
वहां ऊपर Left साइड में आपको New का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे।
Click करते ही आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आपको Google Forms पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा, जैसा की नीचे फोटो में दिखाया गया है। यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। चलिए इसके बारे में एक एक करके समझते है।
- Form Description - यहां आपको अपने फार्म का डिस्क्रिप्शन लिखना है।
- Untitled Questions - इसमें आपको अपना Question को लिखना है जैसे यदि आप User का नाम जानना चाहते है तो लिखे Name.
- Multiple choice - यहां से आप अपने पसंद के ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते है। यहां आपको बहुत सारे Option दिए गए है जैसे - Short Answer, Paragraph, File Upload, Date, Time इत्यादि। यह आप पर निर्भर है कि आप यूजर से किस प्रकार की जानकारी चाहते है यदि Name के लिए field बना रहे है तो Paragraph सेलेक्ट करे, Date Of Birth के लिए Date सेलेक्ट करे।
- Add Question (+) - किसी भी New Question को Add करने के लिए इस Plus Icon पर क्लिक करे और अपना प्रश्न को जोड़े।
- Import Question - इस ऑप्शन से आप कुछ Import करना चाहे तो कर सकते है।
- Add Title and Description (T) - इससे भी आप अपने यूजर के लिए किसी प्रकार का Question एड करना चाहे तो कर सकते है यह भी Plus Icon की तरह ही काम करता है।
- Add Image - यदि आप अपने Form में किसी प्रकार का Image दिखाना चाहते है तो इस इमेज आइकन पर क्लिक करके अपलोड कर सकते है।
- Add Video - आप अपने फार्म में वीडियो एड करना चाहते है तो Video Icon के द्वारा Upload कर सकते है।
- Add Section
- Required - यदि आप चाहे तो अपने Form में Required को Add कर सकते है। उसके लिए इस ऑप्शन को On करना है।
- Duplicate Icon - अगर आप किसी क्वेश्चन को Copy करना चाहे तो इस ऑप्शन के जरिए कर सकते है।
- Delete Icon - इस आइकन पर क्लिक करके आप किसी भी Question को डिलीट कर सकते है।
इन सभी ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से अपना फॉर्म Create कर सकते है।
Form बनाने के बाद आप ऊपर दिए Send बटन पर क्लिक करके इसे किसी को भेज सकते है। इसका Link और HTML कोड भी कॉपी करके अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में फॉर्म एड कर सकते है।
Conclusion:
तो दोस्तो, आज इस लेख में आपने Google Form के बारे में जाना। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपका कोई सवाल ही तो हमे कॉमेंट के द्वारा पूछ सकते है। इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि यह जानकारी और लोगो तक पहुंच सके, धन्यवाद।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें