Wordpress Kya Hai? ( What Is Wordpress In Hindi)

 

यदि आप किसी प्रकार की वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि आपकी Website/Blog के लिए बेहतर प्लेटफार्म कौन सा है? इंटरनेट पर Blog/Website बनाने के दो प्लेटफॉर्म उपलब्ध है। पहला Blogger.Com और दूसरा Wordpress.आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Wordpress Kya Hai? ( What Is Wordpress In Hindi) और वर्डप्रेस इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?

यदि आप वर्डप्रेस के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ सकते है। यहां Wordpress के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। चलिए अब शुरू करते है -


WordPress Kya Hai

इसे भी पढ़ें:

इंटरनेट क्या है? और कैसे कम करता है?

यूट्यूब क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाएं

फेसबुक क्या है? पूरी जानकारी


WordPress Kya Hai (What Is Wordpress In Hindi)

वर्डप्रेस एक तरह का CMS है, इसका मतलब Content Management System होता है। यह एक Open Source Software Program होता है जिसे Php और MySQL से बनाया गया है। वर्डप्रेस को 2003 में Lunch किया गया था।

इसका इस्तेमाल हम वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के लिए करते है, इसे इंटरनेट से कोई भी बिल्कुल Free में डाउनलोड कर सकता है और अपने वेब होस्टिंग में इंस्टॉल करके ब्लॉग या वेबसाइट बना सकता है।

पहले के समय में वेबसाइट बनाने में काफी समय लगता था। किसी भी वेबसाइट को बनाने के लिए Codding और Programing Language की जानकारी होनी आवश्यक थी। लेकिन वर्डप्रेस के आने से बहुत ही सुविधा हो गई। अब कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से वर्डप्रेस की मदद से अपनी वेबसाइट बना सकता है।

 

WordPress Types

वर्डप्रेस के मुख्यत: दो प्रकार के प्लेटफार्म उपलब्ध है। पहला Wordpress.com और दूसरा Wordpress.org.

चलिए अब इस दोनों के बारे में विस्तार से समझते है।

 

Wordpress.com Kya Hai?

Wordpress.Com एक फ्री सर्विस है।  इसमें आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग बिल्कुल निशुल्क बना सकते है। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। इसमें ब्लॉग बनाने के लिए आपको डोमेन और होस्टिंग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

लेकिन Wordpress.Com पर आपको बहुत ही कम फीचर्स मिलते है। जैसे इसमें आप अपनी वेबसाइट के डिजाइन के लिए थीम को बदल नहीं सकते है और आप इसमें किसी तरह को कोई प्लगइन इंस्टॉल नहीं कर सकते है। यह ठीक Blogger.com की तरह काम करता है।

यदि आप एक Beginners है तो Wordpress.com आपके लिए बेहतर ऑप्शन है।


Wordpress.org Kya Hai?

Wordpress.org एक Paid सर्विस है। इसमें आप एक प्रोफेसनल ब्लॉग या वेबसाइट Create कर सकते है। इसे इस्तेमाल करने में आपको कुछ पैसे इन्वेस्ट करने पड़ सकते हैं। इसमें आपको एक Domain Name और Hosting खरीदने की जरूरत पड़ सकती है।

आज ज्यादातर वेबसाइट और ब्लॉग Wordpress.org ही बनी है। क्यों कि इसमें आपको बहुत ज्यादा फीचर्स मिलते है। वेबसाइट की लुक बदलने के लिए आप इसमें अपने पसंद का थीम इंस्टॉल कर सकते है। इसके अवाला अपने ब्लॉग वेबसाइट को कस्टमाइज करने के लिए बहुत सारी Plugins का भी उपयोग कर सकते है।

यदि आपको ब्लॉगिंग के बारे में अच्छी जानकारी हैं और आप एक प्रोफेसनल ब्लॉग वेबसाइट बनाकर पैसे कमाना चाहते है, तो मै Wordpress.org पर जाने का सलाह दूंगा।

 

Wordpress Feachers In Hindi

वर्डप्रेस में आपको बहुत सारे फीचर्स मिल जाते है जिससे आप अपनी वेबसाइट को प्रोफेसनल बना सकते है। इसके कुछ बेहतरीन फीचर्स के बारे में नीचे बताया गया है।


Theme - वर्डप्रेस आपको बहुत सारे थीम उपलब्ध कराता है जिससे आप अपने वेबसाइट को एक सुन्दर लुक दे सकते है। इसमें आपको Free और Paid दोनों प्रकार के थीम मिल जाते है। आप अपने पसंद के थीम को बड़ी आसानी से इंस्टॉल कर सकते है और अपने ब्लॉग वेबसाइट को बेहतर बना सकते है।

 

Plugins - वर्डप्रेस में विभिन्न प्रकार के प्लगइन उपलब्ध है जिसमें कुछ Plugins फ्री और कुछ Paid है। आप अपनी वेबसाइट को कस्टमाइज करने और Seo Friendly बनाने के लिए आप Plugins का इस्तेमाल कर सकते है।

वर्डप्रेस के कुछ बेस्ट प्लगइन जिसे ज्यादातर ब्लॉगर इस्तेमाल करते है। 

  • Yoast Seo 

  • Jetpack

  • Akismet

  • Contact Form 7

  • Wp-Super Cache

  • Wp-Optimizer 

 

Search Engine Optimization - वर्डप्रेस Seo Optimize है। इसमें ब्लॉग वेबसाइट बनाने से Ranking में काफी मदद मिलती है और आपके वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा बढ़ता है।


User Management - यदि आपकी वेबसाइट के Multiple Users काम करते है तो वर्डप्रेस में  User Management एक बहुत ही अच्छा  फीचर्स है जिसकी मदद से आप हर यूजर को अपने हिसाब से उसे अलग अलग रोल दे सकते है जैसे - Admin, Author, Editor इत्यादि का।

 

Multiple Languages - वर्डप्रेस को आप इंग्लिश के अलावा हिंदी भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप किसी और भासह का उपयोग करना चाहे तो वह भी कर सकते है। वर्डप्रेस लगभग 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।


Media Management - वर्डप्रेस में आप बड़ी आसानी से Images को अपलोड कर सकते है और किसी Uploaded Image को गैलरी में जाकर ढूंढ़ सकते है। यदि आप इमेज को ऑप्टिमाइज़ करना चाहे तो वह भी प्लगइन की हेल्प से कर सकते है।

WordPress Support Form -  आप WordPress Support Form में जाकर वर्डप्रेस से जुड़ी अपनी किसी प्रकार की समस्या का हल पा सकते है। वर्डप्रेस में इस फीचर्स से यूजर को काफी मदद मिलती है।

 

वर्डप्रेस के फायदे क्या है? (Wordpress Benefits In Hindi)

वर्डप्रेस इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे हैं जो नीचे दर्शाए गए हैं।

  1. वर्डप्रेस एक ऐसा CMS है जिसे बिल्कुल फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
  2. Wordpress को किसी भी होस्टिंग पर Install करना बहुत ही आसान है।
  3. वर्डप्रेस का उपयोग करना बहुत ही सरल है।
  4. इसमें आपको हजारों थीम और प्लगइन मिल जाते है जिससे आपको अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है।
  5. बिना किसी Codding की जानकारी के वर्डप्रेस पर वेबसाइट बनाया जा सकता है।
  6. Wordpress किसी भी वेबसाइट को User Friendly बनाने में हेल्प करता है।
  7. वर्डप्रेस वेबसाइट को Customize करना बहुत ही आसान है।
  8. आप जिस प्रकार की वेबसाइट बनाना चाहे वर्डप्रेस में बना सकते है।
  9. इसमें वेबसाइट बनाने से Ranking बहुत जल्दी मिलता है क्यों कि वर्डप्रेस Seo Friendly है।
  10. वर्डप्रेस में इमेज को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है।

 

Conclusion:

दोस्तो, इस लेख में आपने जाना कि वर्डप्रेस क्या है? वर्डप्रेस के फीचर्स क्या हैं? और वर्डप्रेस के फायदे क्या है? आशा करता हूं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप वर्डप्रेस के बारे में काफी कुछ जान गए होंगे।

यदि अभी भी आपके मन में वर्डप्रेस से जुड़ा कोई सवाल हो तो आप हमें कॉमेंट करके पूछ सकते है। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, धन्यवाद।

 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Blogger Me Post Kaise Likhe? Step By Step Full Guide

Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?

Blogger में Contact Us Page कैसे बनाए? 2024 - पूरी जानकारी