Blog Me Page Kaise Banaye? Create New Page For Blog - 2024

किसी भी ब्लॉग में Pages का होना बहुत जरूरी होता है। यदि आप भी अपना ब्लॉग बना चुके है और अभी तक आपने अपने ब्लॉग वेबसाइट में पेज नहीं बनाया है या Page बनाना नहीं जानते तो आप चिंता ना करे। मै आज के इस लेख में बताने जा रहा हूं कि Blog Me Page Kaise Banaye? यदि आप Pages बनाना सीखना चाहते है, तो इस आर्टिकल को Continue पढ़े।

 

Blog Me Page Kaise Banaye


इंटरनेट क्या है? और कैसे कम करता है?

ब्लॉग क्या है? और कैसे बनाए?

यूट्यूब क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाएं?


Blog Me Page Kaise Banaye In Hindi

आपका वेबसाइट ब्लॉग Blogger.com पर बना हो या Wordpress पर मै यहां आपको दोनों प्लेटफार्म पर Page बनाने के बारे में सिखाऊंगा। चलिए सबसे पहले जानते है कि Blogger वेबसाइट के लिए पेज कैसे बना सकते हैं?


Blogger Blog Me Page Kaise Banaye?

ब्लॉगर में पेज बनाना बहुत ही आसान काम है, मै यहां आपको Step By Step ब्लॉग में पेज बनाना सिखाऊंगा, आप ध्यानपूर्वक इस पोस्ट को पढ़े और सारे स्टेप्स को फॉलो करे।

Step 1.

सबसे पहले आप अपने ब्राउज़र में Blogger.Com सर्च करे।

 

Step 2.

उसके बाद अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर Login करे।

 

Step 3.

अब आपको अपना ब्लॉग सेलेक्ट करना है जिसमें आप पेज बनाना चाहते है।

 

Step 4.

इसके बाद ब्लॉगर डैशबोर्ड पर Left साइड में आपको Pages के ऑप्शन पर क्लिक करना है।


 

 

 Step 5.

उसके बाद आपको Create A New Page के लिंक पर क्लिक करना है।

 

Step 6.

Create A New Page पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया Window खुलेगा जिसमें आपको अपने पेज के बारे में लिखना है।

 


  • Title - आपको ऊपर साइड में Title लिखने का ऑप्शन मिलेगा, उसमे अपने पेज का नाम लिखे जैसे - Home.
  • Content - उसके बाद आप नीचे कुछ कंटेंट लिखना चाहें तो लिख सकते है।
  • Publish - अब आपको Right साइड में उपर में Publish बटन पर क्लिक करके पेज को पब्लिश कर देना है।

इस तरह आपका Blogger ब्लॉग में Page बन जाएगा।

इसके बाद यदि आप कोई और दूसरा पेज बनाना चाहते है तो Same प्रोसेस को फॉलो करके बना सकते है।

 

Blogger Page Ki Setting Kaise Kare?

जितना जरूरी ब्लॉग वेबसाइट में पेज बनाना होता है उतना ही जरूरी उसकी सेटिंग करने की।

आपको पता होगा कि ब्लॉग पर आने वाले Users आपके Blog पर कमेंट करते हैं, लेकिन यह पोस्ट के लिए बेहतर होता है। यदि आपके पेज पर कोई Comment करे तो यह अच्छा नहीं है। ब्लॉगर में User के कॉमेंट्स को Disable करने का ऑप्शन दिया गया है। इसलिए आपको Page को पब्लिश करने से पहले उसकी सेटिंग कर लेनी चाहिए। चलिए जानते है इसके बारे में

किसी भी पेज को बनाने के बाद और पब्लिश करने से पहले यह Setting अवश्य कर ले।


राइट साइड में आपको Options के बटन पर क्लिक करना है।

Click करने के बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आपको Do not allow, show existing को सेलेक्ट करना है। जैसा कि नीचे Screenshot में दिखाया गया है।

 


ऐसा करने से Readers Comments Disable हो जाएगा और कोई भी यूजर आपके Pages पर किसी प्रकार का कॉमेंट नहीं कर पायेगा।

इस सेटिंग को करने के बाद आप अपने पेज को पब्लिश कर सकते है।

अभी आपने Blogger ब्लॉग में Pages बनाना सीखा। अब मै आपको Wordpress Blog में पेज बनाने के बारे में बताऊंगा।

 

Wordpress Blog Me Page Kaise Banaye?

यदि आपने अपनी वेबसाइट या ब्लॉग वर्डप्रेस पर बनाया है, तो उसमे भी Page बनाना अनिवार्य है। मै अब आपको पूरी डिटेल में बताऊंगा कि वर्डप्रेस Website ब्लॉग में पेज कैसे बनाते है, तो चलिए अब Step By Step समझते है।

 

स्टेप्स 1.

वर्डप्रेस में पेज बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने Wordpress वेबसाइट में Username और Password डालकर Login करके Dashbord पर जाए।

 

स्टेप्स 2.

डैशबोर्ड पर जाने के बाद Pages पर क्लिक करके Add New पर क्लिक करे।


 

स्टेप्स 3.

उसके बाद ऊपर Add Title का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमे अपने पेज का Name लिखे। उसके बाद कंटेंट लिखे और पब्लिश कर दे।


अब आपका वर्डप्रेस में पेज बन जाएगा। इसी प्रकार और Pages भी Create कर सकते है।

 

Blog में कौन कौन से Pages होने चाहिए?

आप अपने ब्लॉग वेबसाइट में जितना चाहे उतना पेज बना सकते है, लेकिन कुछ Pages ऐसे होते है जो हर एक वेबसाइट ब्लॉग में होना जरूरी होता है।

किसी भी वेबसाइट में इन पांच Pages का होना बहुत जरूरी होता है।

  1. Home Page
  2. Contact Us
  3. About Us
  4. Disclimer
  5. Privacy Policy 

यह सभी Pages किसी भी ब्लॉग के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

 

Blog में Page बनाने के फायदे

ब्लॉग वेबसाइट में पेज बनाने के निम्नलिखित फायदे हैं।

  1. ब्लॉग में पेज बनाने से गूगल एडसेंस का अप्रूवल बड़ी आसानी से मिल जाता है।
  2. ब्लॉग में पेज होने से Users उस वेबसाइट के बारे में अच्छे से जान सकता है और उसके Author से संपर्क कर सकता हैं।
  3. Pages वेबसाइट को Seo और User फ्रेंडली बनाते है।
  4. ब्लॉग में Pages होने से वेबसाइट देखने में अच्छा लगता है।
  5. वेबसाइट में पेज होने से Google  या User वेबसाइट को बड़ी आसानी से समझ पाते है।
  6. ब्लॉग में पेज बनाने से Google में Ranking  में मदद मिलती है।

 इन्हें भी Read करे:

फेसबुक क्या है? पूरी जानकारी

व्हाट्सएप क्या है? इसे किसने बनाया?

Conclusion:

दोस्तो आज के इस लेख में आपको ब्लॉग ने पेज बनाने के बारे में बताया गया। उम्मीद करता हूं कि यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि इस लेख से संबंधित कोई सवाल य सुझाव हो तो हमे कॉमेंट में जरूर बताए और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे, धन्यवाद।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Blogger Me Post Kaise Likhe? Step By Step Full Guide

Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?

Blogger में Contact Us Page कैसे बनाए? 2024 - पूरी जानकारी