Domain Name Kya Hai? What Is Domain Name In Hindi

किसी भी वेबसाइट को बनाने से पहले हमें एक Domain Name की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि Domain Name Kya Hai? और यह कैसे काम करता है? इसके कितने प्रकार होते है?

Domain Name Kya Hai

 

यदि आप इसके बारे में नहीं जानते तो कोई बात नहीं। इस लेख में आपको डोमेन नाम क्या है? (What Is Domain Name In Hindi) की सारी जानकारी मिल जाएगी। इसलिए यदि आप विस्तार से इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को Contineu Read करे।

 

 वेब होस्टिंग क्या है? पूरी जानकारी


Domain Name Kya Hai (What Is Domain Name In Hindi)

डोमेन एक प्रकार का वेबसाइट का पहचान होता है। इसे वेबसाइट का नाम भी कह सकते है। इंटरनेट की भाषा में डोमेन को Website का एड्रेस भी कहा जाता है।

इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइटें उपलब्ध है ऐसे में किसी भी Website को ढूंढने या उस तक पहुंचने के लिए हमें Domain name की आवश्यकता होती है।

कोई भी वेबसाइट किसी ना किसी IP Address से जुड़ा होता है जो एक Numbric एड्रेस होता है जिसे याद रखना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन हम Domain Name की बात करे तो इसे कोई भी बड़ी आसानी से याद कर सकता है।

 

 

Domain Name कैसे काम करता है?

हर एक वेबसाइट किसी ना किसी Web Server पर स्टोर होती है। और जब भी हम अपने ब्राउज़र में किसी वेबसाइट का डोमेन नाम को सर्च करते है, तो ब्राउज़र सीधे उसके DNS (Domain Name System) से जुड़े IP Address से कनेक्ट कर देता है, जिससे हम उस वेबसाइट को एक्सेस कर पाते है।

 

Domain Name कितने प्रकार के होते है?

ऐसे तो डोमेन बहुत प्रकार के होते हैं लेकिन मै यहां आपको Domain के मुख्य प्रकारों के बारे में बताऊंगा। जिससे आपको डोमेन नाम ढूंढने में काफी मदद मिलेगी।

1. TLD - Top Level Domain

टॉप लेवल डोमेन को Internet Domain Extention भी कहा जाता है। यह Domain Name का सबसे बाद वाला हिस्सा होता है जैसे पहले Blogposthindime और बाद में .Com, .Net इत्यादि। इस तरह के डोमेन Seo Friendly होते है और किसी भी Search Engine में जल्दी Rank होते है। इस कोई भी सर्च इंजिन जैसे Google, Bing भी अधिक महत्व देता है।

TLD (Top Level Domain) के कुछ प्रकार :-

  1. .com (commercial)
  2. .net (network) 
  3. .org (organization)
  4. .gov (government)
  5. .edu (education)
  6. .biz (business)
  7. .info (information)

उदहारण के लिए - Blogposthindime.com

 

2. CCTLD - Country Code Top Level Domain

इस तरह के डोमेन का उपयोग विशेष तौर पर किसी देश को टारगेट करके किया जाता है। इसमें Two Words Letter ISO Code छिपा रहता है जो particular किसी देश को दर्शाता है।

Country Code Top Level Domain के प्रकार :-

  1. .us - United States
  2. .in - India
  3. .cn - China
  4. .ru - Russia
  5. .br - Brazil
उदहारण के लिए - Blogposthindime.in

 

Subdomain Kya Hota Hai?

Subdomain TLD डोमेन का एक हिस्सा होता है। जिसे खुद से Divide किया जाता है, इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। जब आप कोई Top Level डोमेन Buy करते है तो उसका Subdomain भी बना सकते है। जैसे मेरा TLD डोमेन है - Blogposthindime.com और Blogging.blogposthindime.com एक Sub Domain name है।

 

Domain Name कहां से खरीदे?

यदि आप अपना वेबसाइट बनाने की सोच रहे हैं, तो आपको एक डोमेन खरीदने की आवश्यकता होगी। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि आप डोमेन कहां से खरीदे? तो मै आपको कुछ Best Domain Name Service Provider की लिस्ट दे रहा हूं जहां से आप अपने लिए डोमेन नाम खरीद सकते हैं।

Top Domain Name Provider List

  1. Godaddy
  2. Bluehost
  3. HostGatger
  4. Bigrock 
  5. NameCheap

 

Domain Name Kaise Kharide?

डोमेन नाम खरीदने के लिए आप किसी भी Domain Name Company की वेबसाइट पर जाएं। वहां पर अपना एक Account Create करे। उसके बाद अपनी पसंद का Domain Name Register करे और दिए गए Payment ऑप्शन के जरिए पैसे Pay करे। इस तरह आप अपना डोमेन खरीद सकते है।

अब मै आपको कुछ Points बता रहा हूं जिसे Domain Name खरीदते समय आपको ध्यान में रखना चाहिए।


 Domain Name कैसे चुने?

  • आपको अपनी Niche को ध्यान में रखते हुए डोमेन नाम का चुनाव करना चाहिए। जिसमें अपने Niche से जुड़े कीवर्ड का उपयोग करे।
  • आपको Top Level Domain खरीदना चाहिए। क्यों कि TLD एक High लेवल के डोमेन होते है।
  • आपको एक Short Name वाला डोमेन buy करना चाहिए, जिससे उसे आसानी से याद रखा जा सके।
  • डोमेन नाम में किसी प्रकार का नंबर या सिंबल को एड ना करे। यह अच्छा नहीं होता है।
 

 इंटरनेट क्या है? जाने विस्तार से

 

Conclusion:

दोस्तो, आज के इस लेख में आपको Domain Name के बारे में पूरी जानकारी दी गई। यदि अभी भी आपके मन में डोमेन से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कॉमेंट के जरिए जरूर बताए।

यदि यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तो को शेयर जरुर करे और ऐसे ही हर दिन कुछ नया सीखने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर जरूर आए, धन्यवाद।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Blogger Me Post Kaise Likhe? Step By Step Full Guide

Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?

Blogger में Contact Us Page कैसे बनाए? 2024 - पूरी जानकारी