वेब होस्टिंग क्या है? What Is Web Hosting In Hindi
क्या आपको पता है कि वेब होस्टिंग क्या है? (What Is Web Hosting In Hindi) यह कितने प्रकार का होता है और यह कैसे काम करता है?
यदि आप नहीं जानते तो इस आर्टिकल में आपको वेब होस्टिंग की सारी जानकारी दी जाएगी, इसे पूरा जरूर पढ़े।
किसी भी वेबसाइट को ऑनलाइन इंटरनेट पर Show करने के लिए हमें एक Web Hosting की आवश्यकता होती है। आज हम किसी भी Webpage को Internet के माध्यम से Access कर पाते है, तो कहीं ना कहीं वह किसी वेब होस्टिंग में अपलोड होती है तभी हम उस online देख पाते है।
वेब होस्टिंग क्या है? What Is Web Hosting In Hindi
वेब होस्टिंग एक प्रकार Online Storage होता है जिसका इस्तेमाल हम अपने वेबसाइट ब्लॉग को इंटरनेट पर सुरक्षित रखने के लिए करते है।
जैसे मान लीजिए कि हमें किसी समान को रखने के लिए एक सुरक्षित जगह की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार हमें भी अपनी वेबसाइट को ऑनलाइन स्टोर करने के लिए वेब होस्टिंग की जरूरत पड़ती है।
वेब होस्टिंग कैसे काम करता है?
जब भी हम कोई ब्लॉग वेबसाइट बनाते है तो हमारा मकसद होता है कि हमारा कंटेंट, जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचे, तो उसके लिए हमें Web Hosting की जरूरत पड़ती है जहां पर हम अपने Content, Text, Images, Video इत्यादि Upload करते है।
इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी कंपनियां उपलब्ध है जो Web Hosting देती है और उसके बदले हमसे कुछ पैसे लेती है।
वेब होस्टिंग में हमारा सारा डाटा ऑनलाइन इंटरनेट पर अपलोड होता हैं और
जब भी कोई यूजर किसी भी ब्राउज़र में किसी भी समय हमारे Domain Name जैसे Blogposthindime.com सर्च करता है, तो वह सीधे हमारे वेब सर्वर से Connect होता है और कंटेंट देख पाता है।
वेब होस्टिंग कितने प्रकार के होते हैं?
अभी आपने जाना कि वेब होस्टिंग क्या है? अब आपके मन में सवाल होगा की यह कितने प्रकार का होता है? तो चलिए इसके बारे में भी जानते है।
वेब होस्टिंग मुख्यत: चार प्रकार के होते हैं जिनमें से लोग अपनी अपनी जरूरत के हिसाब से अलग अलग Web Hosting Buy करते है।
- Shared Hosting
- VPS Web Hosting
- Dedicated Hosting
- Cloud Hosting
1.Shared Hosting
इसमें एक ही सर्वर पर बहुत सारी वेबसाइट Store रहती है, इसी लिए यह आपको सस्ते दामो में मिल जाता है।
इसे हम आपको एक उदाहरण से समझाने की कोशिश करेंगे जैसे मान लीजिए कि आप कहीं Exam देने के लिए गए है और आपने एक कमरा किराए पर लिया, उस कमरे में आप के साथ आपके दोस्त भी रहते है, इस प्रकार उसमे सभी का शेयर रहता है ठीक उसी प्रकार शेयर होस्टिंग भी होता है।
इसका इस्तेमाल ज्यादातर नए ब्लॉगर करते है जिन्होंने अपनी नई नई वेबसाइट या ब्लॉग शुरू किया है।
यह Beginners के लिए बहुत ही अच्छी होस्टिंग होती है क्यों कि नई Websites पर कंटेंट और ट्रैफिक बहुत ही कम मात्रा में होता है इसलिए इसका उपयोग आप तब तक कर सकते है जब तक आपके ब्लॉग वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं आता।
जब आपके Content और Traffic बढ़ने लगते है तो आपको वेबसाइट कि Speed Slow हो जाती है, तो उस समय आपको अपने वेब होस्टिंग को Upgrade करने की जरूरत होती है।
2. VPS Web Hosting
VPS होस्टिंग एक प्रकार का प्राइवेट होस्टिंग होता है, जिस प्रकार आप किसी होटल में एक कमरा बुक करते है तो उसमें सिर्फ आपका हक होता है उसी तरह VPS होस्टिंग भी काम करता है। यह Shared Hosting से बेहतर होस्टिंग होता है।
3. Dedicated Hosting
Dedicated Hosting होस्टिंग पर किसी एक व्यक्ति का अधिकार होता है, इसमें किसी का भी
कोई शेयर नहीं होता है। यह अन्य किसी होस्टिंग के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है।
इसमें आपको ज्यादा Space और Security मिलती है, यदि आपकी वेबसाइट पर ज्यादा भी ट्रैफिक आ जाए फिर भी आपकी Website की स्पीड कम नहीं होती है। इसके अलावा इसका पूरा कंट्रोल आपके हाथ में होता है।
4. Cloud Hosting
इसमें आपकी वेबसाइट बहुत सारे सर्वर पर होस्ट होती हैं इसलिए आपकी Website पर ज्यादा ट्रैफिक बढ़ने पर भी कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है। आज के समय यह बहुत ही Popular होस्टिंग है जिसे बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं।
वेब होस्टिंग कहां से खरीदे?
आपको ऐसी बहुत सारी कंपनियां मिल जायेंगी जो बहुत ही सस्ते दामों में आपको Web Hosting Provide करती है, लेकिन आपको हमेशा होस्टिंग उन कंपनियों से खरीदना चाहिए जिसमें आपको Full Customer Support मिले और वह कंपनी विश्वसनीय हो।
मै यहां आपको पांच बेस्ट पॉपुलर कंपनियों की लिस्ट दे रहा हूं जहां से आप अपने लिए Web Hosting खरीद सकते है।
- Godaddy
- BlueHost
- BigRock
- Hostgator
- Name Cheap
Godaddy - यह एक बहुत ही पॉपुलर वेबसाइट है, जहां से आप अपने लिए एक अच्छा होस्टिंग खरीद सकते है, यह एक Trusted कंपनी है और अपने Customers का पूरा Support (हेल्प) करती है।
BlueHost - ब्लू होस्ट भी एक बहुत बड़ी और विश्वसनीय कंपनी है, यहां से भी आप अपने हिसाब से होस्टिंग Buy कर सकते है, यदि आप Beginners है तो भी आप यहां से बहुत ही Cheap Price में अपने लिए होस्टिंग खरीद सकते है।
आपको पता होगा कि आजकल ज्यादातर ब्लॉग और वेबसाइट Wordpress पर ही बन रहे है और Wordpress ने भी Blue Host को Suggest किया है, तो आप यहां से वेब होस्टिंग बिना किसी हिचक के खरीद सकते है।
Bigrock - यहां से भी आप चाहे तो वेब होस्टिंग खरीद सकते है, यहां भी आपको कई प्रकार की सस्ती और महंगी होस्टिंग मिल जाती है।
Hostgator - वेब होस्टिंग कंपनी की लिस्ट में Hostgator का भी नाम प्रसिद्ध है, इसमें आपको Refund Policy भी मिलती है, यदि आपने कोई होस्टिंग खरीदा है और किसी कारणवश उसे लौटना चाहते है, तो आप 45 दिनों के भीतर उसे वापस करके अपने पैसे वापस ले सकते है। इसमें भी आपको Customer Support मिल जाता है।
NameCheap - इसके नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि यहां से आप बहुत ही सस्ते Price में होस्टिंग खरीद सकते है, NameCheap से भी बहुत सारे लोग होस्टिंग खरीदते है। यह प्लेटफार्म भी अच्छा है यदि आपने अभी नया ब्लॉग या वेबसाइट शुरू किया है तो, यदि आपके पास बहुत कम बजट हैं फिर भी आप यहां से Web Hosting Buy कर सकते हैं।
वेब होस्टिंग खरीदते समय किन किन बातों का ध्यान रखे?
Best Hosting - वेब होस्टिंग अपने जरूरत के मुताबिक कम से कम पैसे खर्च करके अच्छी से अच्छी होस्टिंग खरीदे।
Support - जिस भी कंपनी से आप होस्टिंग खरीद रहे है उसके Support के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई परेशानी आने पर आपको हेल्प मिल सके।
BackUp - होस्टिंग खरीदते समय आपको आपको देखना चाहिए कि उसमे Backup की सुविधा मिल रही है या नहीं, क्यों कि कई बार हमारे से बहुत प्रकार की गलतियां हो जाती है जिससे सारा डाटा उड़ जाता है और हमारी सारी मेहनत बेकार चली जाती है, इसलिए Backup सुविधा को जरूर देखे।
Hosting Features - Web होस्टिंग में आपको क्या क्या Features दिए जा रहे है, इसे भी देखना जरूरी होता है। उसमे आपको Accessibility, Storage, Domain & Subdomain, Email Account, Cpanel इत्यादि मिल रहा है या नहीं।
ब्लॉग क्या होता है और ब्लॉग कैसे बनाए?
दोस्तो, इस पोस्ट में हमने आपको Web Hosting के बारे में विस्तार से बताया। उम्मीद करता हूं कि आज का हमारा यह पोस्ट "वेब होस्टिंग क्या है? What Is Web Hosting In Hindi" आपको पसंद आया होगा, यदि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो तो इसे अपने दोस्तो को शेयर जरुर करे।
ऐसी ही ब्लॉगिंग से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे इस ब्लॉग पर हर दिन आए, यहां आपको हर रोज कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें