WWW (World Wide Web) Kya Hai In Hindi? पूरी जानकारी।

दोस्तो जब भी हम अपने किसी भी ब्राउज़र में किसी वेबसाइट को Open करते है तो हमें उसके URL में Www दिखाई देता है। क्या आपको मालूम है कि ये WWW (World Wide Web) Kya Hai? यह कैसे काम करता है और World Wide Web का आविष्कार किसने किया था?

यदि आप नहीं जानते तो आपको इस लेख को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए क्यों की आज हम आपको www की सारी जानकारी पूरी डिटेल में देने वाले है तो चलिए शुरू करते है।


इसे भी पढ़ें:

इंटरनेट क्या है? और कैसे कम करता है?

ब्लॉग क्या है? और कैसे बनाए?

यूट्यूब क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाएं?

 

WWW (World Wide Web) Kya Hai?

WWW का Full Form होता है - World Wide Web. इसे Short में Web या W3 भी कहते है। यह एक प्रकार का Information का समूह होता है। इसमें किसी भी वेबसाइट से संबंधित डॉक्युमेंट्स और Web Pages को यूआरएल (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) के माध्यम से Identify किया जाता है। इसमें सारे Documents {HyperText links}  के द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते है। वर्ल्ड में किसी भी वेबसाइट या वेब पेज को एक्सेस करने के लिए HTTP ( Hyper Text Transfer Protocol) का इस्तेमाल किया जाता हैं।


World Wide Web का आविष्कार किसने किया था?

WWW (वर्ल्ड वाइड वेब) का आविष्कार एक ब्रिटिश साइंटिस्ट Tim Berners Lee के द्वारा सन 1989 में किया गया था। टीम वनर्स ली उस समय CERN नामक एक संस्था के सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनके साथ लगभग 1700 से ज्यादा वैज्ञानिकों की Team थी जो बहुत सारे देशों में उपस्थित थे। उस समय उन्हें एक ऐसे माध्यम की तलाश थी जो एक दूसरे तक जानकारियों को पहुंचा सके और जो विश्वसनीय हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए WWW (World Wide Web) का निर्माण किया गया।

 

World Wide Web कैसे काम करता है?

जब भी कोई यूजर किसी भी Web Browser में किसी भी URL को सर्च करता है जैसे - Blogposthindime.blogspot.com. तो वेब ब्राउज़र उस Domain Name Server को एक Request भेजता है और उस यूआरएल को IP Address में तब्दील कर देता है और एक निश्चित सर्वर से कनेक्ट कर देता है।

जिससे कोई भी वेबसाइट या वेब पेज के सारे इंफॉर्मेशन जैसे Text, Image, Video इत्यादि Display हो जाते है। इसे हम सीखे शब्दो में कहे तो वर्ल्ड वाइड वेब किसी भी Web Pages को User तक पहुंचाने और उनके भाषा में दिखाने का काम करता है।

 

Web Browser कौन कौन से है?

इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट या वेब पेज को एक्सेस करने के लिए हमें एक Web Browser की आवश्यकता होती है। ऐसे तो Internet पर आज बहुत सारे वेब ब्राउज़र उपलब्ध है लेकिन मै यहां आपको कुछ मुख्य Browser के बारे में बताने जा रहा हूं।


 

1. Google Chome - गूगल ने क्रोम ब्राउज़र को 2008 में lunch किया था, इसे कोई भी User बिल्कुल निशुल्क इस्तेमाल कर सकता है। यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाला ब्राउज़र है। क्रोम ब्राउज़र को Windows, Linux, Mac OS, Android और आईफोन में बड़ी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

2. Mozilla Firefox - यह ब्राउज़र Desktop Users के लिए बहुत ही फेमस रहा है।  Firefox ब्राउज़र को Mozilla Foundation और Mozilla Corporation कंपनी ने मिल कर बनाया है। इसे भी किसी भी विंडोज या एंड्रॉयड में Use कर सकते है।

3. Internet Explorer - इसे माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा 1995 में Windows यूजर्स के लिए लंच किया गया था। इसे IE भी कहा जाता है, यह बहुत ही ज्यादा सिक्योर और फास्ट है।

4. Safari Browser - इस ब्राउज़र को Apple Inc. कंपनी ने बनाया था। यह Windows OS और Mac OS के लिए उपलब्ध है।

5. Opera Browser - यह के बहुत ही Old ब्राउज़र है इसे Opera Software द्वारा निर्मित किया गया था। 1995 में इस ब्राउज़र को Lunch किया गया। यह Mobile Users और Windows, Mac Os यूजर्स के लिए उपलब्ध है।


फेसबुक क्या है? पूरी जानकारी

व्हाट्सएप क्या है? इसे किसने बनाया?


Conclusion:

दोस्तो, इस लेख में आपको बताया गया कि WWW (World Wide Web) Kya Hai? और यह कैसे काम करता है? साथ में आपको यह भी बताया गया कि वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार किसने किया था और वेब ब्राउज़र कौन कौन से है?

आशा करता हूं कि इस लेख में आपको Www से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त हो गई होंगी, यदि अभी भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। 

इसी प्रकार की इंटरनेट और ब्लॉगिंग से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे इस ब्लॉग पर रोजाना आए। यहां आपको हर दिन कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलेगा।

यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, धन्यवाद।




 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Blogger Me Post Kaise Likhe? Step By Step Full Guide

Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?

Blogger में Contact Us Page कैसे बनाए? 2024 - पूरी जानकारी