Youtube vs Blogging In Hindi कौंन बेहतर है?

 

Youtube Vs Blogging In Hindi - आज के इंटरनेट के इस दौर में Online पैसे कमाने के बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध है, लेकिन उन सभी में से सबसे मशहूर दो ही प्लेटफार्म है। पहला Blogging और दूसरा Youtube.


आज यूट्यूब और ब्लॉगिंग से बहुत सारे लोग बहुत पैसे कमा रहे है, जिसमें अपने इंडिया के भी बहुत सारे Youtuber और Blogger है, जिनकी Income लाखो रुपए Monthly हैं, इनमें से कुछ लोग Parttime काम करते है, तो कुछ लोगो ने यूट्यूब और ब्लॉगिंग को कैरियर के रूप में चुन लिया है, जहां वह Fulltime Work करते है।

 

Youtube Vs Blogging In Hindi


अब बहुत सारे लोग कन्फ्यूज़ रहते है, कि उन्हें किस पर काम करना चाहिए? इन दोनों में से बेस्ट प्लेटफार्म कौन सा रहेगा? किससे वह ज्यादा पैसे कमा सकते है? यदि आप भी इस प्रकार के सवालों का जवाब ढूंढ रहे है, तो इस पोस्ट को आप जरूर पढ़े। यहां आपको Youtube Vs Blogging In Hindi की पूरी जानकारी मिल जाएगी। चलिए अब शुरू करते है

 Keyword Research कैसे करे?

 

Youtube vs Blogging In Hindi कौंन बेहतर है

सबसे पहले आपको यह निर्णय करना होगा, कि आपको इन दोनों में से रुचि किसमे है, आपको लिखना पसंद है या वीडियो बनाना।

आप जिस भी चीज को पसंद करते है, और जिस भी चीज में आपकी रुचि है, वह आपके लिए बेस्ट प्लेटफार्म है, क्यों कि Youtube और Blogging कोई लॉटरी नहीं है कि आपने आज अपना चैनल या ब्लॉग बनाया और कल आपको लाखो मिल जाएंगे, यूट्यूब और ब्लॉगिंग में सफल होने में बहुत ही मेहनत और धेर्य की आवश्यकता होती है।

यह एक बहुत लंबी यात्रा होती होती है, इसमें लंबे समय तक आपको काम करने के बाद रिजल्ट देखने को मिलता है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे कि आपको किस पर जाना चाहिए।

 

यूट्यूब क्या है? What Is Youtube In Hindi

Youtube दुनिया का सबसे बड़ा और पॉपुलर वीडियो शेयर प्लेटफार्म है, जिस पर लोग अपनी क्रिएटिविटी को Video के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। जहां पर आप अपना खुद का चैनल Create करके उसपर Videos अपलोड करके पैसे कमा सकते है।

 


Youtube Channel Requirments

कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन - आपको सबसे पहले एक कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत होगी, जिसपर आप अपने वीडियो की एडिटिंग कर सके।यदि आपके पास बजट नहीं है, तो आप अपने Smartphone का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Camera - आपको अच्छी क्वालिटी की वीडियो शूट करने के लिए एक अच्छे कैमरा की जरूरत होती है। जिसके जरिए आप अपनी High Quality की Video Shoot कर पायेंगे।

Tripod - कैमरा को Stand करने के लिए एक Tripot की भी जरूरत पड़ सकती है, जिस पर आप अपने Cemare को स्टैंड करेंगे। यह वीडियो शूटिंग में आपकी बहुत मदद करता है।

Lighting setup -  एक अच्छी वीडियो शूट करने के लिए आपको Lighting Setup भी करना बहुत जरूरी है, बिना light के वीडियो में Clearity नहीं आ सकती।

Microphone - वीडियो क्वालिटी के साथ साथ आपको अपने Voice पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, यदि आपकी वीडियो में आवाज साफ सुनाई ना दे तो यूजर Video को Skeep कर देता है, इसीलिए एक अच्छा Microphone जरूर ले।

Video Editing Software - वीडियो को एडिट करने के लिए आपको वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत होगी, तभी आप अपनी Video को अच्छे तरीके से Edit कर सकते है।

यह काम आप अपने स्मार्टफोन से भी कर सकते है, उसके लिए आप किसी भी Video Editor App को डाउनलोड कर सकते है।

 

Youtube Channel Skills

यूट्यूब चैनल को शुरू करने के लिए आपके पास इन सभी चीजों के साथ साथ कुछ Skills भी होनी चाहिए।

Talk With Camera - अपने सब्सक्राइबर के साथ रिलेशन बनाने के लिए आपको कैमरा के सामने बोलना यानी कि बातचीत करने आना चाहिए।

Video Editing - आपको वीडियो एडिटिंग आनी चाहिए, तभी आप अपने User की पसंद आने वाली वीडियो एडिट कर पाएंगे।

Youtube Seo - वीडियो बनाने के साथ साथ आपको उस लोगो तक पहुंचाने भी आना चाहिए। यानी कि अपनी वीडियो को रैंक कराने भी आना चाहिए। उसके लिए आपको Youtube Seo की जानकारी होनी जरूरी है।

 

Youtube Earning Source

Google Adsense - यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने का सबसे  पहला Source है गूगल एडसेंस। जब आपके चैनल पर 1000 Subscriber और 4000 घंटे का wachtime पूरा हो जाता है, तब आप अपने चैनल को Google Adsense से Monitize करा सकते है। उसके बाद गूगल आपकी वीडियो पर एड्स दिखाता है जिससे आपकी कमाई होने लगती है।

Sponsership - जब आपका यूट्यूब चैनल पर 5000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हो जाते है और आपका चैनल थोड़ा पॉपुलर हो जाता है, तो आपको स्पॉन्सरशिप मिलने लगता है, जिससे आप गूगल एडसेंस से भी ज्यादा पैसे कमा पाएंगे।

Affiliate Marketing - यूट्यूब चैनल की वीडियो के डिस्क्रिप्शन में एफिलिएट लिंक लगा कर पैसे कमा सकते है। आपके लिए लिंक से कोई खरीदारी करता है, तो उसका कुछ कमीसन आपको मिलता हैं।

 

 

ब्लॉगिंग क्या है? What Is Blogging In Hindi

ब्लॉगिंग भी यूट्यूब की तरह ही एक Content शेयर प्लेटफार्म है, जिसमें लोग अपने अनुभव, विचारो और जानकारियों को लोगो से सामने लेख के रूप में प्रस्तुत करते है। आप अपना ब्लॉग वेबसाइट बना कर बहुत सारा पैसा कमा सकते है।

 


Blogging Requirments

ब्लॉगिंग करने के लिए आपको अपना एक Blog क्रिएट करना होगा। यहां आपको ब्लॉग बनाने के लिए कौन कौन सी चीजों की आवश्यकता होगी, उसके बारे में बताया गया है।

यदि आप बिल्कुल भी पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो आप यूट्यूब की तरह फ्री Blogger.com पर अपना ब्लॉग बना सकते है, यह स्टार्ट करने के लिए बहुत अच्छा प्लेटफार्म है, जहां आपको डोमेन और होस्टिंग निशुल्क मिल जाता है।

लेकिन यदि आप कुछ पैसे इन्वेस्ट कर सके तो आपको Wordpress पर अपना ब्लॉग बनाना चाहिए, क्यों कि यह आपको बहुत सारे Best Features मिल जाते है, जो Blogger में नहीं मिलते। यदि आप चाहते है अपना प्रोफ़ेशनल ब्लॉग बनाना तो आपके लिए वर्डप्रेस सबसे बेस्ट रहेगा।

Domain Name - वर्डप्रेस पर Blog वेबसाइट बनाने के लिए आपको एक डोमेन नाम की जरूरत होगी। यदि आप Domain खरीदना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़ सकते है।

 

Hosting - अपनी website ब्लॉग को स्टोर करने के लिए आपको एक अच्छी होस्टिंग की जरूरत पड़ेगी। इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे वेबसाइट उपलब्ध है, जहां से आप अपने लिए बहुत ही सस्ते Price में खरीद सकते है।

Search Engine Optimization - यदि आप अपने ब्लॉग से पैसे कमाना चाहते है, तो आपके ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक आना चाहिए, उसके लिए आपका ब्लॉग Rank होना चाहिए, ब्लॉग को जल्दी से जल्दी रैंकिंग के लिए आपको Seo की जानकारी होनी चाहिए।

 

Blogging Earning Source


Google Adsense - ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए आपको अपने ब्लॉग को गूगल एडसेंस से अप्रूव करना होता है, उसके बाद आप इससे पैसे कमाने लगते है।

Affiliate Marketing - ब्लॉग से बहुत ज्यादा पैसे कमाने वाला Source है एफिलिएट मार्केटिंग। इसमें आप एडसेंस से ज्यादा पैसे कमा सकते है।

Sponser Post - आप अपने ब्लॉग पर स्पॉन्सर पोस्ट लिखकर भी पैसे कमा सकते है। आप एक क्वालिटी Sponser Post के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे की डिमांड कर सकते है।

Other Add Network - यदि आपका ब्लॉग को गूगल एडसेंस से अप्रूवल नहीं मिलता तो चिंता करने की बात नहीं है, ऐसे बहुत सारे Add Network कंपनियां है, जिनका Ads अपने ब्लॉग पर लगा कर पैसे कमा सकते है। जैसे Mediya.net, Infolink, Chitika इत्यादि।

 

Youtube vs Blogging Name and Fame

Blogging और Youtube दोनों में आप नाम और पहचान बना सकते है। यदि आप चाहते है कि आपके नाम के साथ साथ आपको आपके Face से भी लोग पहचाने तो उसके लिए Youtube बेस्ट है।

लेकिन बहुत सारे लोग अपना Face नहीं दिखाना चाहते किंही प्रॉब्लम की वजह से, तो उनके लिए Blogging एक बेस्ट ऑप्शन है, जहां कोई भी गुमनाम रहकर भी सफलता हासिल कर सकता है।

Free में ब्लॉग कैसे बनाए? पूरी जानकारी

तो दोस्तो, आज के इस पोस्ट में आपको "Youtube vs Blogging In Hindi" के बारे में बताया गया। उम्मीद करता हूं कि आपको पता चल गया होगा कि आपके लिए कौन सा प्लेटफार्म Best है। यदि हमारा यह जानकारी आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो को जरूर शेयर करे। इसी प्रकार की नई नई जानकारियों के लिए आप हमा ब्लॉग को रोजाना Visit करे। यहां से आप हर दिन कुछ नया सीख पायेंगे। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Blogger Me Post Kaise Likhe? Step By Step Full Guide

Google Search Console Kya Hai? और कैसे Use करे?

Blogger में Contact Us Page कैसे बनाए? 2024 - पूरी जानकारी